आईटी कंपनियां मार्च तक 3.6 लाख नए लोगों की ‎नियु‎‎क्ति करेगी

Updated on 18-02-2022 06:46 PM

नई दिल्ली सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की घरेलू कंपनियां चालू वित्त में वर्ष मार्च तक 3.6 लाख नए लोगों की भर्ती करने परविचार कर रही है। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म अनअर्थइनसाइट ने गुरुवार केा यह बात कही। कंपनी ने आईटी उद्योग पर अंतर्दृष्टि और पूर्वानुमान की अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईटी क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नौकरी छोड़ने की दर 22.3 प्रतिशत रही है।

इससे पिछली यानी दूसरी तिमाही में यह संख्या 19.5 प्रतिशत थी जबकि चौथी तिमाही में इसके 22 से 24 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2022-23 से हालांकि इस स्थिति में सुधार होगा और इस दौरान नौकरी छोड़ने वाले लोगों की संख्या 16 से 18 प्रतिशत तक आने की संभावना है।

अनअर्थइनसाइट के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव वासु ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान देश में गंभीर कोरोना वायरस महामारी की लहर के बावजूद आईटी उद्योग की वृद्धि बरकरार है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में आईटी उद्योग द्वारा अबतक की सबसे अच्छी आय वृद्धि हासिल करने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.