गैस की भारी किल्लत, अप्रैल से बढ़ सकते हैं घरेलू गैस के दाम

Updated on 22-02-2022 06:32 PM

नई दिल्ली लगातार बढ़ती ऊर्जी की मांग के चलते विश्व  में गैस की भारी किल्लत हो गई है इससे भारत भी अछूता नहीं लिहाजा अप्रैल में इसका असर यहां भी देखने को मिल सकता है। इससे देश में गैस की कीमत दोगुना हो सकती है। इससे सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतें बढ़ जाएगी। साथ ही सरकार का फर्टिलाइजर सब्सिडी बिल भी बढ़ जाएगा।

 ग्लोबल इकॉनमी कोरोना का कहर से बाहर निकल रही है और इसके साथ ही एनर्जी की मांग भी बढ़ रही है। लेकिन 2021 में इसकी सप्लाई को बढ़ाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। इन कारणों से गैस की कीमत में काफी तेजी आई है। घरेलू इंडस्ट्रीज पहली ही आयातित एलएनजी के लिए ज्यादा कीमत चुका रही है। इसकी वजह लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स हैं जहां कीमत कच्चे तेल से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने स्पॉट मार्केट से खरीदारी कम कर दी है जहां कई महीनों के कीमत में आग लगी हुई है।

लेकिन इसका असर अप्रैल में देखने को मिलेगा जब सरकार नेचुरल गैस की घरेलू कीमतों में बदलाव करेगी। इंडस्ट्री के जानकारों और एनालिस्ट्स का कहना है कि इसे 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 6 से 7 डॉलर किया जा सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज मुताबिक गहरे समुद्र से निकलने वाली गैस की कीमत 6.13 डॉलर से बढ़कर करीब 10 डॉलर हो जाएगी। कंपनी अगले महीने कुछ गैस की नीलामी करेगी। उसने इसके लिए फ्लोर प्राइस को क्रूड ऑयल से जोड़ा है जो अभी 14 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है। देश में घरेलू नेचुरल गैस की कीमतें हर साल अप्रैल और अक्टूबर में तय होती हैं।

अप्रैल की कीमत जनवरी से दिसंबर 2021 की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर आधारित होगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एके जेना के मुताबिक घरेलू नेचुरल गैस की कीमत में एक डॉलर की तेजी होने पर सीएनजी की कीमत 4.5 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएगी। इसकी मतलब है कि सीएनजी की कीमत में 15 रुपये प्रति किलो बढ़ सकती है। जेना ने कहा कि सीएनजी की गाड़ियों के लिए अभी कॉस्ट आर्बिट्रेज पेट्रोल के मुकाबले 55 फीसदी है। अगर पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी जारी रही तो यह संतुलन बना रहेगा। लेकिन अगर तेल की कीमत नहीं बढ़ती है या इसमें गिरावट आती है तो फिर स्थिति अलग होगी। अगर कॉस्ट आर्बिट्रेज 40 फीसदी या इससे अधिक होता है तो सीएनजी में कनवर्जन का कोई फायदा नहीं होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.