सरकार ने पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की तारीख बढ़ाई

Updated on 19-02-2022 08:31 PM

नई दिल्ली सरकारी पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र और एलआईसी बीमाधारों के पेन अपडेट करने की तारीख बढ़ा दी गई है। पेंशनर्स 28 फरवरी तक अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं तो वहीं एलआईसी पॉलिसी होल्डर के लिए भी पैन अपडेट कराने की आखिरी तारीख भी 28 फरवरी ही है।

जो एलआईसी बीमाधारक एलआईसी के आईपीओं में पैसा लगाना चाहता है उसके लिए पैन अपडेट कराना अनिवार्य है, नहीं तो उसे आईपीओ में रिजर्वेशन नहीं मिलेगा। पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए हर वर्ष लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है। ऐसा करने  पर उनकी पेंशन बैंक अकाउंट में नहीं डाली जाती।

 पहले लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की तारीख 30 नवंबर 2021 थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 किया गया था। इसे एक बार फिर बढ़ाकर 28 फरवरी 2022 किया गया। लाइफ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से जमा कराया जा सकता है। पेंशन जारी रखने के लिए इसे जमा करना जरूरी है।

 लाइफ सर्टिफिकेट उस बैंक, डाकघर या अन्य वित्तीय संस्थान में जमा करना होता है, जहां पेंशन आती है। भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ इस साल मार्च में सकता है। ऐसे में अगर आपने एलआईसी की बीमा पॉलिसी ले रखी है और आप इसके आईपीओ :में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको 28 फरवरी तक एलआईसी में अपना पैन अपडेट करा लें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.