
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई। शुक्रवार को सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन इस कमी के बावजूद कीमती पीली धातु का दाम 50 हजार के ऊपर बना हुआ है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 50,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है।
कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।