चार कारों को मिली जीएनसीएपी में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Updated on 19-02-2022 08:37 PM

नई दिल्ली ग्लोबल जीएनसीएपी ने मेड इन इंडिया रेनॉल्ट काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी 2 सबसे सस्ती एसयूवी के साथ ही होंडा सिटी सेडान और होंडा जैज प्रीमियम हैचबैक को कार क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। ऐसे में जो लोग निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर के साथ ही होंडा सिटी और जैज जैसी कारें खरीदने वाले हैं, वो खुश हो जाएं कि वो सेफ्टी फीचर्स से भरपूर एक सुरक्षित कार खरीदने वाले हैं।

भारत में सबसे सस्ती सब-4 मीटर एसयूवी निसान मैग्नाइट को ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग में 4 स्टार मिला है। इस एसयूवी ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 2 स्टार स्कोर किया। इस एसयूवी में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस जैसी खूबियां हैं। वहीं, रेनॉल्ट काइगर को कार क्रैश टेस्ट में ग्लोबल एनकैप ने 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

इस एसयूवी ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटिगरी में 2 स्टार स्कोर किया। इस तरह लोगों के पास अब कम दाम में भी अच्छे सेफ्टी फीचर्स वाली एसयूवी मिल सकती है और मैग्नाइट के साथ ही काइगर भी बेहतरीन ऑप्शन के रूप में है। इन दोनों एसयूवी के साथ ही ग्लोबल एनकैप ने 2 और मेड इन इंडिया कार को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। प्रीमियम सेडान सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग कार होंडा सिटी के साथ ही प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में होंडा जैज ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटिगरी में 4 स्टार स्कोर किया है। इन दोनों ही कारों में सेफ्टी फीचर्स की भरमार है।

भारत में लोग अब कार खरीदने से पहले सेफ्टी फीचर्स का ध्यान जरूर रखते हैं। सेफ्टी फीचर्स में एयरबैग्स, एबीएस और इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल प्रमुख है। सेफ्टी फीचर्स से भरपूर टाटा नेक्सॉन, पंच और अल्ट्रोज के साथ ही महिंद्रा एक्सयूवी700 और एक्सयूवी300 जैसी एसयूवी भारत में खूब बिकती है। ज्ञात हो कि भारत में टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों की कारें सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं और इस वजह से खासकर टाटा की एसयूवी की खूब बिक्री भी होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.