ईपीएफओ ने दिसंबर 2021 में 14.6 लाख सदस्य बनाए

Updated on 21-02-2022 08:31 PM

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दिसंबर 2021 में वास्तविक आधार पर 14.6 लाख सदस्य बनाए, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 16.4 प्रतिशत अधिक है। ईपीएफओ द्वारा जजरिकिए गए अस्थायी आंकड़ों से पता चलता है कि ईपीएफओ ने दिसंबर 2020 के दौरान वास्तविक आधार पर 12.54 लाख सदस्य बनाए थे। श्रम मंत्रालय ने कहा कि नवंबर 2021 के मुकाबले दिसंबर 2021 में वास्तविक आधार पर ग्राहकों की संख्या में 19.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

 नवंबर माह में वास्तविक आधार पर बनाए गए सदस्यों के लिए जनवरी 2021 में जारी किए गए 13.95 लाख के अनंतिम अनुमानों को संशोधित कर 12.17 लाख कर दिया गया।  किसी भी सेविंग्स स्कीम खाते के मामले में नॉमिनेशन जरूरी है। नॉमिनेशन होने से खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसा उस व्यक्ति तक पहुंच जाता है, जिसे खाताधारक अपने बाद पैसा पहुंचाना चाहता था।

 ईपीएफ खाताधारक घर बैठे डिजिटल तरीके से नॉमिनी ऐड कर सकता है। -नॉमिनेशन की सुविधा का फायदा वही मेंबर उठा सकते हैं, जिनका यूएएन एक्टिव है और मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक्ड है। ईपीएफ नॉमिनेशन, ईपीएस के लिए भी वैध है। इसकेलिए ईपीएफओ वेबसाइट पर जाकर सर्विसेज सेक्शन में फॉर इंप्लॉइज पर क्लिक करें। अब 'मेंबर यूएएन/ऑनलाइन सर्विस (ओसीएस/ओटीसीपी) पर क्लिक करें। अब यूएएन और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। मैनेज टैब में '-नॉमिनेशन' सिलेक्ट करें। इसके बाद स्क्रीन पर 'प्रोवाइड डिटेल्स' टैब आएगा, सेव पर क्लिक करें।

फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए यस पर क्लिक करें। अब एड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करें। एक से ज्यादा नॉमिनी भी ऐड किए जा सकते हैं। किस नॉमिनी के हिस्से में कितना अमाउंट आएगा, इसकी घोषणा के लिए 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करें। डिटेल्स डालने के बाद 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करें। ओटीपी जनरेट करने के लिए -साइन पर क्लिक करें। ओटीपी आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी को निर्धारित स्पेस में डालकर सबमिट कर दें। इसके बाद -नॉमिनेशन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर हो जाएगा। -नॉमिनेशन के बाद एंप्लॉयर या एक्स एंप्लॉयर को कोई भी डॉक्युमेंट भेजने की जरूरत नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.