दानवीर बने एलन मस्क! 5.7 अरब डॉलर के शेयर दान किए

Updated on 15-02-2022 08:45 PM

नई दिल्ली दुनिया के प्रमुख रईस एलन मस्क ने पिछले साल नवंबर में अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के कुल 5,044,000 शेयर दान किए। मस्क ने 19 से 29 नवंबर के बीच यह दान दिया। टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी है और उस समय कंपनी के शेयरों के भाव के हिसाब से यह राशि 5.74 अरब डॉलर बैठती है।

जानकारी के मुताबिक टेस्ला ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को यह जानकारी दी है। हालांकि इसमें यह खुलासा नहीं किया गया है कि मस्क ने किस संस्था को यह दान दिया है। उन्होंने पिछले साल के अंत में 16.4 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर एक पोल भी कराया था और अपने फॉलोअर्स से पूछा था कि उन्हें टेस्ला में 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचनी चाहिए या नहीं। उन्होंने साथ ही कहा था कि इस पोल का नतीजा जो भी रहे, उन्हें शेयर बेचने ही हैं। मस्क ने पिछले साल कहा था कि उन्हें 2021 में 11 अरब डॉलर से अधिक टैक्स का भुगतान करना है।

 जानकारों का कहना है कि अगर मस्क टेस्ला के शेयर दान करते हैं तो उन्हें टैक्स में इसका फायदा मिल सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चैरिटी संस्थाओं को दिए गए दान पर कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं लगता है। मस्क ने 2001 में मस्क फाउंडेशन की स्थापना की थी जिसके पास 20 करोड़ डॉलर से अधिक की एसेट्स है। मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.