कोरोना से मुक्ति की ओर देश! बीते दिन 25 हजार नए मामले आए

Updated on 18-02-2022 07:34 PM

नई दिल्ली देश में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 25,920 नए केस मिले, जो कि बुधवार की तुलना में 4,837 कम है। इस दौरान 492 मरीजों की मौत हुई और 66,254  लोग ठीक हुए। फिलहाल पूरे देश में कोरोना के 2,92,092 एक्टिव केस हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.07% है।

वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.76% है। फिलहाल रिकवरी रेट 98.12% है। देश भर में अब तक 4,19,77,238 लोग रिकवर हो चुके हैं। पूरे देश में गुरुवार को 12,54,893 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 75.68 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है।  देश भर में अब तक 174.64 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 2,797 नए मामले दर्ज किये गए, जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,53,291 हो गई।

पिछले 24 घंटों में 40 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई, जिसके बाद कुल कोरोना मृतकों का आंकड़ा 1,43,532 हो गया है। राज्य में ओमक्रिॉन का एक भी ताजा मामला सामने नहीं आने के कारण नए वायरस के मामलों की संख्या 4,456 पर बनी हुई है।

इस दौरान 6,383 रोगी कोरोना मुक्त हुए जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 76,81,961 हो गई। मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 1,328 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,31,589 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,709 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। प्रदेश में वर्तमान में 11,535 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटों में 2,780 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,09,345 लोग मात दे चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.