चुनाव परिणाम आने के बाद करवट लेगी देश की राजनीति, मजबूत बनकर उभरेगी कांग्रेस : हार्दिक पटेल

Updated on 22-02-2022 08:57 PM

नई दिल्ली कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होने कहा कि देश की राजनीति एक बार फिर नई करवट लेगी। हार्दिक पटेल ने उम्मीद जताई कि पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और उत्तर प्रदेश में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले युवा नेता ने कहा कि मैंने पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार किया है। इसलिए, यह कह सकता हूं कि लोगों में कांग्रेस को लेकर उत्साह है। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हाल के दिनों में मजबूत होकर उभरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे देश की राजनीति में बदलाव लाएंगे और कांग्रेस मजबूत पार्टी के रूप में केंद्र की सत्ता पर मजबूती से अपना दावा पेश करेगी।

पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। जनता भी प्रियंका गांधी की सभाओं में बड़ी संख्या में रही है। मेरा मानना है कि कांग्रेस इस बार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और यह 10 मार्च को चुनाव नतीजों में भी दिखेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.