एलओसी पर भारी संख्या में अफगानी सिमकार्ड सक्रिय, सेना की चिंताएं बढ़ी

Updated on 20-02-2022 06:59 PM

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण सीमा रेखा (एलओसी) के सटे गुलाम कश्मीर के कई इलाकों में बड़ी संख्या में अफगानी सिमकार्ड सक्रियता ने भारतीय सेना की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सेना को गर्मियों तक इंतजार करना होगा क्योंकि ऐसा लग रहा है कि उस समय जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की जाएगी। सेना की डैग्गर डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल अजय चांदपुरिया ने बारामुला में पत्रकारों के सवालों के जवाब में बताया कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान गुलाम कश्मीर में लौटे आतंकियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की आशंका पर कहा कि यह एक गंभीर चिंता का विषय है।

हमारे पास उपलब्ध खुफिया सूचनाओं के अनुसार, गुलाम कश्मीर में अफगानी आतंकियों के अलावा तालिबान के साथ अमेरिकी फौज के खिलाफ लड़ने वाले जैश, अल-बदर और कई तालिबानी आतंकी भी बीते छह सात माह के दौरान नजर आए हैं। ये आतंकी अपने साथ अमेरिकी सैनिकों द्वारा छोड़े गए हथियारों के जखीरे का एक हिस्सा लेकर आए हैं। एलओसी के साथ सटे गुलाम कश्मीर के इलाकों में बड़ी संख्या में अफगानी सिमकार्ड सक्रिय हैं। इसलिए हमें गर्मियों तक इंतजार करना होगा, उसी समय पता चलेगा कि क्या यह जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करेंगे या नहीं।

उन्होंने बताया कि गुलाम कश्मीर में पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण में चलने वाले लांचिंग पैड पर करीब 100-150 आतंकी हैं। कुछ ऐसे आतंकी ट्रेनिंग शिविर भी दोबारा शुरू हुए हैं जो तीन साल पहले बंद हुए थे। वादी में करीब 150-170 आतंकी ही सक्रिय हैं, इनमें करीब 50 पाकिस्तानी हैं। स्थानीय आतंकियों में हायब्रिड आतंकी भी हैं, जो नयी चुनौती हैं। स्थानीय आतंकियों की भर्ती में कमी रही है।

उन्होंने कहा कि एलओसी पर संघर्ष विराम की पुनर्बहाली से दोनों तरफ के सीमांत नागरिकों को फायदा हुआ है। सीमांत किसान अपने खेतों में नजर आने लगे हैं। संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के अग्रिम हिस्सों में नए बंकर और नई चौकियां भी तैयार की हैं। उसने अपने बड़े हथियार भी तैनात किए हैं। हमारी इस पर नजर है और हमने भी इससे निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.