छिटपुट हिंसा के बीच पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 65.50 फीसदी मतदान

Updated on 21-02-2022 07:16 PM

नई दिल्ली छिटपुट हिंसा के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव की सभी 117 सीट के लिए रविवार को मतदान किया गया। इस चुनाव में राज्य में औसत मतदान 65.50 फीसदी रहा। हालांकि यह 2017 में हुई वोटिंग की तुलना में कम है। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में पंजाब में 77 प्रतिशत से अधिक मतदान किया गया था। मतदान के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हिंसा और मारपीट से जुड़ी खबरे भी सामने आई हैं।

चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार, मनासा में सबसे ज्यादा 77.21 फीसदी मतदान हुआ। जबकि दूसरे नंबर पर श्री मुक्तसर साहिब रहा, जहां 74.12 प्रतिशत वोट डाले गए।

संगरूर में वोट प्रतिशत 71.45, मालेर्कोटला में 72.84, पटियाला में 71, फाजिल्का में 73.59 और भटिंडा में 73.79 फीसदी मतदान हुआ। जबकि, लुधियाना में वोटिंग की दर सबसे कम 60.29 फीसदी रही। पंजाब में इस बार के विधानसभा चुनाव में बहुआयामी मुकाबला देखने को मिला। जहां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल के साथ बसपा का गठबंधन और भाजपा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का गठबंधन शामिल रहा।

कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपना सीएम फेस बनाया है। जबकि, आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। भगवंत मान धुरी सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। सीएम चन्नी ने दो सीटों चमकौर साहिब और भदौर से चुनाव लड़ा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्व सीट से अपनी किस्मत अजमाई। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के नतीजों के साथ आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.