चौड़ी स्क्रीन यानी वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन नया ट्रेंड बन रहे हैं। Samsung Galaxy Z Fold 8 और iphone Duo के लॉन्च होने के बाद चीन में कंपनियां चौड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स पर काम कर रही हैं। बीते दिनों हुवावे ने Pura X View को पेश किया था। अब Coolpad ने 6.38 इंच डिस्प्ले के साथ Cool X Wide को लॉन्च कर दिया है। ओपो भी अपना पहला वाइड स्मार्टफोन जल्द ला सकती है। चीन में बढ़ रहा यह ट्रेंड कब तक भारत पहुंच सकता है, आइए जानते हैं।
Cool X Wide में क्या खास
16:10 एस्पेक्ट रेश्यो: Cool X Wide में 6.38 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:10 और रिफ्रेश रेट 90 हर्त्ज है। कूलपैड के अनुसार, फोन का वजन 209 ग्राम है।
नॉर्मल फोन से कैसे अलग: हम जो स्मार्टफोन्स यूज करते हैं, उनका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होता है। वहीं, वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो एस्पेक्ट रेश्यो 16:10 के लगभग होता है।
मीडिया का चिपसेट: Cool X Wide में मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज है। कंपनी 12 जीबी रैम ऑप्शन भी लाई है।
और कौन से फीचर्स: इस फोन में 4600 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और डुअल सिम कनेक्टिविटी दी गई है। चीन में फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं।
Oppo भी ला रही वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन
जानकारी के अनुसार, Oppo भी वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने पर काम कर रही है जिसमें 6.35 इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर, 200 मेगापिक्स के 2 रियर कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। 8 हजार एमएएच की बैटरी फोन में हो सकती है। इसके अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
यहां ध्यान रहे कि हम वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, वाइड स्क्रीन वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नहीं।
सैमसंग और ऐपल की मिली सफलता ने बदला ट्रेंड
हाल ही में सैमसंग ने पहला वाइड-फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया था। इसके बाद ऐपल ने iphone Duo को उतारा। दोनों ही फोन्स पॉपुलर हुए हैं, जिन्होंने चीनी कंपनियों को रणनीति बदलने पर मजबूर किया। चीनी कंपनियां अब वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन बनाने में जुट गई हैं। हुवावे ने सबसे पहले Pura X View को पेश किया। यह फोन चीन में पॉपुलर हुआ है। रिव्यूवर्स ने भी फोन की तारीफ की है। डेली यूज के लिए यह फोन काफी सुविधाजनक बताया गया है। इसके बाद से चीन में वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन्स का ट्रेंड उठना शुरू हुआ है।
भारत में कब तक आएंगे वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन?
हुवावे और कूलपैड दोनों ही कंपनियां, भारत से अपना बिजनेस समेंट चुकी हैं। ओपो के वाइड स्क्रीन फोन के भारत में लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है, लेकिन पहले फोन को चीन में लाया जाएगा। वीवो, आईकू, वनप्लस या शाओमी की ओर से अभी तक वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन्स के निर्माण पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन एक्सपर्ट ऐसा मान रहे हैं कि अगले साल तक ये स्मार्टफोन्स तेजी से लॉन्च होना शुरू कर सकते हैं।