
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो 10 मिनट में डिलीवरी सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए यह कई रेस्टॉरेंट पार्टनर के साथ भागीदारी के लिए चर्चा कर रहा है।
क्लाउड किचन के साथ पार्टनरशिप करेगा
जोमैटो क्लाउड किचन कंपनियों और रेस्टॉरेट के साथ मिलकर अल्ट्रा फास्ट डिलीवरी लॉन्च करेगा। अभी के जो इसके पार्टनर हैं, उनके साथ शुरुआती चरण में यह बातचीत है। इसके बाद इस 10 मिनट की सेवा को लॉन्च किया जाएगा।
खुद के किचन से भी करेगा शुरुआत
जोमैटो प्रायोगिक तौर पर 10 मिनट की डिलीवरी के लिए प्लान बना रहा है। इसे फिलहाल अपने खुद के किचन और वेयरहाउस से यह शुरू करेगा। अप्रैल से कुछ शहरों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किया जाएगा। इसमें गुड़गांव पहला शहर हो सकता है।