सरकार ने किया था आश्वस्त
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी आश्वस्त किया था कि भारत को एनर्जी की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। फिर भले पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल अस्थिरता बनी हुई है। उन्होंने कच्चे तेल (क्रूड) की सप्लाई में संभावित रुकावटों को लेकर चिंताओं पर यह बात कही थी।
सरकारी सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबरें आई थीं कि भारत अच्छी स्थिति में है। भारत के पास अभी के लिए काफी गैस रिजर्व है। कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का काफी स्टॉक है। तेल कंपनियां आपूर्ति में रुकावट को पूरा करने के लिए गल्फ क्षेत्र के बाहर के देशों से भी इंपोर्ट कर रही हैं।
कीमतों में कितनी हुई है बढ़ोतरी?
- 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
- दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है।
- नया रेट 7 मार्च से लागू हो गया है।



