जीरो-शुगर अब नहीं रह गई है शहरी सनक, पांच साल के टॉप पर पहुंच गई बिक्री

Updated on 13-02-2026 12:55 PM
नई दिल्ली: देश में जीरो और कम शुगर वाले ड्रिंक्स की बिक्री 2025 में पांच साल के हाई पर पहुंच गई। इससे साफ है कि भारत में अब यह सेगमेंट काफी तेजी से उभर रहा था जबकि कभी इसे शहरी सनक कहकर खारिज कर दिया गया था। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 60,000 करोड़ रुपये के सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में कोका-कोला का दबदबा है। पिछले साल कंपनी की कुल बिक्री में जीरो-शुगर ड्रिंक्स की बिक्री 30 फीसदी पहुंच गई। इस दौरान डाइट कोक की बिक्री एक साल पहले की तुलना में दोगुनी हो गई।

कोका-कोला के जीरो-शुगर ड्रिंक्स में डाइट कोक के अलावा कोक जीरो, नो-शुगर थंब्स अप एक्स फोर्स, स्प्राइट जीरो और किनले वॉटर के साथ-साथ जूस और एनर्जी ड्रिंक्स शामिल हैं। पेप्सिको की नो-शुगर और मिड-शुगर ड्रिंक्स की बिक्री भी अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री का 59 फीसदी पहुंच गई। यह पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 53 फीसदी अधिक है। कंपनी के पास इस कैटगरी में एनर्जी ड्रिंक स्टिंग, पेप्सी ब्लैक, 7 अप जीरो शुगर, ट्रॉपिकाना नो-शुगर, एवरेस्ट सोडा और एक्वाफिना वॉटर शामिल हैं।

सब जगह बदल रहा है ट्रेंड

स्पार्कलिंग ड्रिंक्स और जूस से लेकर कॉफी में भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कंपनियों का कहना है कि इसके कई कारण हैं। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहे हैं। जनवरी में 500 से ज्यादा स्टारबक्स स्टोर्स में शुगर-फ्री फ्लेवर्स शुरू करने वाली कंपनी टाटा स्टारबक्स का कहना है कि साल के शुरुआत से ही यह शिफ्ट देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने नए साल के संकल्प के तौर पर इसे लिया है। 2025 में जीरो और लो-शुगर ड्रिंक्स की ओवरऑल बिक्री में औसतर 30 फीसदी की तेजी आई जो 2020 में 5 फीसदी थी।
एक बड़ी कंज्यूमर कंपनी में टॉप एग्जीक्यूटिव ने कहा कि डाइट्स और जीरो-शुगर वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ रही है। पांच साल पहले तक लोग हेल्थ के बारे में बात करते थे लेकिन इस अब वे इसे गंभीरता से ले रहे हैं। यही कारण है कि कंपनियों ने भी अब शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स पर फोकस करना शुरू कर दिया है। मसलन कोका-कोला अपने शुगर-फ्री ब्रांड्स को पूरी ताकत के साथ पुश कर रही है। खासकर जेन जी में शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स को लेकर ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.