यूपीआई के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे पीएफ का पैसा, जानें कब से मिलेगी यह सुविधा

Updated on 17-01-2026 02:25 PM
नई दिल्ली: ईपीएफओ मेंबर्स के लिए अच्छी खबर है। आप प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ का पैसा जल्दी की यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे। यह सुविधा अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यह नई सुविधा श्रम मंत्रालय की एक बड़ी योजना का हिस्सा है।

इस योजना के तहत आपके ईपीएफ खाते का कुछ हिस्सा फ्रीज कर दिया जाएगा, लेकिन एक बड़ी रकम आप यूपीआई पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करके अपने बैंक खाते में मंगवा सकेंगे। इसके बाद उस पैसे का किसी भी तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। ईपीएफओ इस नए सिस्टम को लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर की दिक्कतों को दूर करने में लगा है। इस सुविधा से करीब आठ करोड़ ईपीएफओ मेंबर्स को फायदा होगा।

कैसे कर सकेंगे अकाउंट में ट्रांसफर?

जो ईपीएफओ मेंबर इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, वे अपने ईपीएफ खाते में उपलब्ध उस पैसे को देख पाएंगे जिसे निकाला जा सकता है। फिर, वे अपने लिंक किए गए यूपीआई पिन का इस्तेमाल करके इस पैसे को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। यह तरीका बहुत सुरक्षित होगा। एक बार जब पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा, तो आप उसे अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर पाएंगे। आप इससे ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं या फिर अपने डेबिट कार्ड से एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।

अभी पैसा निकालने की क्या है सुविधा?

फिलहाल, ईपीएफओ सदस्यों को अपना ईपीएफ का पैसा निकालने के लिए क्लेम अप्लाई करना पड़ता है। इसमें काफी समय लग जाता है। ईपीएफओ में ऑटो-सेटलमेंट का एक तरीका पहले से मौजूद है। इसमें क्लेम अप्लाई करने के तीन दिन के अंदर पैसा इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सेटल हो जाता है, जिसमें किसी भी तरह की मैनुअल दखलअंदाजी नहीं होती।
इस ऑटो-सेटलमेंट मोड की लिमिट को एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में ईपीएफओ सदस्य बीमारी, पढ़ाई, शादी और घर बनाने जैसे कामों के लिए तीन दिन के अंदर अपना ईपीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।

नए सिस्टम का मकसद

इस नए सिस्टम को इसलिए विकसित किया जा रहा है ताकि इस समय लेने वाली प्रक्रिया से बचा जा सके और ईपीएफओ पर काम का बोझ कम हो। हर साल ईपीएफओ में 5 करोड़ से ज्यादा क्लेम सेटल होते हैं, जिनमें से ज्यादातर ईपीएफ निकालने के लिए होते हैं।
एक बड़े अधिकारी ने बताया कि ईपीएफओ सीधे ईपीएफ खातों से पैसे निकालने की अनुमति नहीं दे सकता, क्योंकि ईपीएफओ के पास कोई बैंकिंग लाइसेंस नहीं है। लेकिन अधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार ईपीएफओ की सेवाओं को बेहतर बनाकर बैंकों के स्तर पर लाना चाहती है।एक बड़े अधिकारी ने बताया कि ईपीएफओ सीधे ईपीएफ खातों से पैसे निकालने की अनुमति नहीं दे सकता, क्योंकि ईपीएफओ के पास कोई बैंकिंग लाइसेंस नहीं है। लेकिन अधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार ईपीएफओ की सेवाओं को बेहतर बनाकर बैंकों के स्तर पर लाना चाहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.