
मुंबई। अमेरिकी फेड रिजर्व ने पॉलिसी की दरों में इजाफा कर दिया है। यह इजाफा 0.25 फीसदी का देखने को मिला है। फेड रिजर्व ने संकेत दे दिए हैं कि फेड की इस साल होने वाली 6 बैठकों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। वास्तव में अमेरिका में महंगाई का स्तर 40 साल के हाई पर पहुंच गया हैं जिसकी वजह से फेड रिजर्व को ब्याज दरों में इजाफा करना पड़ा है। फेड ने यह इजाफा साल 2018 के बाद पहली बार किया है। जिसका असर क्रिप्टोकरेंसी पर साफ देखने को मिल रहा है।
बिटकॉइन और बाकी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के दाम में आज तेजी देखने को मिल रही हैं। बिटकॉइन डिजिटल टोकन दो फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 41,028 पर कारोबार कर रहा था। जिसकी वजह से दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 2022 में अब तक लगभग 11 फीसदी नीचे रह गई है।
यह पिछले साल नवंबर में अपने 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड हाई से करीब 30 फीसदी दूर है। यह लगातार तीसरा दिन है जब बिटकॉइन के दाम में इजाफा देखने को मिला है। फेड के फैसले का असर आने वाले दिनों में और देखने को मिल सकता हैं। दूसरी ओर बिटकॉइन के दाम दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम भी 5 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ 2,768 डॉलर पर पहंच गई है।
डॉगकोइन की कीमत 2 फीसदी से अधिक बढ़कर 0.11 डॉलर हो गई, जबकि शीबा इनु लगभग 3 फीसदी बढ़कर 0.000023 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले 24 घंटों में पॉलीगॉन, लिटकोइन, स्टेलर, यूनिस्वैप, सोलाना, पॉलीगॉन, पोलकाडॉट, कार्डानो के रूप में अन्य डिजिटल टोकन के प्रदर्शन में सुधार हुआ, जबकि टेरा फिसल गया।