स्वच्छता का महाअभियान के अंतर्गत राताखार व टी.पी. नगर क्षेत्र में किया गया विशेष साफ-सफाई का कार्य

Updated on 22-02-2022 05:07 PM

कोरबा  कोरबा जिले में स्वच्छता महाअभियान के दौरान 19 से 21 फरवरी तक वार्ड क्र-02 अंतर्गत आने वाले टी.पी. नगर बंगाली चाल, डी.डी.एम. रोड, प्रेस काम्पलेक्स, नया बस स्टैण्ड से होते हुए टी.पी. नगर मेन रोड तक एवं वार्ड क्र-03 अंतर्गत राताखार, पीपल मोहल्ला, भैंस खटाल बस्ती, राताखार बाईपास रोड होते हुए विभिन्न मोहल्लों में विशेष स्वच्छता ड्राईव चलाई गई, सफाई कार्यो के साथ-साथ घर-घर पहुंचकर बस्ती वासियों को स्वच्छता में सहयोग देने सफाई कार्यो के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने महाअभियान में अपनी सहभागिता दी तथा साफ-सफाई जनजागरूकता संबंधी कार्याे में  भागीदारी निभाई।

           महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 10 फरवरी से 31 मार्च तक निर्धारित कार्ययोजना के तहत कोरबा शहर में स्वच्छता का महाअभियान संचालित किया जा रहा है, अभियान के प्रथम दिवस 10 फरवरी को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा मुरारका पेट्रोल पम्प ओव्हरब्रिज क्षेत्र तथा अंदर बस्ती में विशेष स्वच्छता ड्राईव चलाई गई थी। महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने इस मौके पर स्वयं भी सफाई का कार्य करते हुए निगम की टीम का उत्साहवर्धन किया था।

इसी कड़ी में 19 से 21 फरवरी तक वार्ड क्र-02 अंतर्गत आने वाले टी.पी. नगर बंगाली चाल, डी.डी.एम. रोड, प्रेस काम्पलेक्स, नया बस स्टैण्ड से होते हुए टी.पी. नगर मेन रोड तक एवं वार्ड क्र. 03 अंतर्गत राताखार, पीपल मोहल्ला, भैंस खटाल बस्ती, राताखार बाईपास रोड होते हुए विभिन्न मोहल्लों में विशेष स्वच्छता ड्राईव चलाई गई।

 इस दौरान नालियों की सतह से सफाई, सड़क के किनारे एवं नालियों में उगी घांस, बर्म झाड़ियों की सफाई, सी.एण्ड डी. वेस्ट का उठाव, उत्सर्जित कचरे मलवे का तुरंत उठाव परिवहन सहित अन्य स्वच्छता संबंधी कार्यो को विशेष अभियान के रूप में संपादित कराया गया। वहीं पार्षद रवि चंदेल, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक उत्तम दास महंत, विक्रम अग्रवाल उनकी टीम के सदस्य, राजबहादुर सिंह, विनोद गोंड़, लक्ष्मीकांत जोशी, दीपक लाम्बा, सुनील शर्मा, निकेश भुटानी, अनिल अग्रवाल, मनविंदर भाटिया, संजय अग्रवाल एवं रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वच्छता मित्रों के साथ मिलकर सफाई का कार्य भी किया।

*सफाई जनजागरूकता कार्य एक साथ

          स्वच्छता महाअभियान के तहत विशेष साफ-सफाई कार्याे के साथ-साथ निगम के अधिकारियों, पी.आई.यू., स्वच्छता कमांडो रोटरी क्लब के सदस्यों के द्वारा डोर-टू-डोर भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया गया, टीम के सदस्यों ने घर-घर पहुंचकर बस्तीवासियों से आग्रह किया कि वे घर से निकले हुए कचरे को सड़क, नाली में डाले, सूखे गीले कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में रखें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु आने वाली स्वच्छता दीदियों के रिक्शे में कचरे को डाले तथा अपने बस्ती शहर की स्वच्छता एवं निगम के सफाई कार्याे में अपना सहयोग दें।

रोटरी क्लब आज भी बना सहभागी - स्वयंसेवी संगठन रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज भी निगम के स्वच्छता महाअभियान मे अपनी सक्रिय सहभागिता दी। क्लब के पदाधिकारी पारस जैन, विक्रम अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, नितिन चतुर्वेदी, मनीष अग्रवाल, प्रशांत मुरारका, पवन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने साफ-सफाई कार्याे में हिस्सा लिया, जनजागरूकता टीम के हिस्सा बने तथा डोर-टू-डोर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.