
कोरबा कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक अपने पास ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदी गई गन रखे हुए था, जो चिंगारी छोड़ती है।
रास्ते से गुजरने के दौरान इससे निकलने वाली आवाज ने आस-पास के लोगों को सकते में डाल दिया। इसी दौरान यहां पर हादसा हो गया जिसमें बाइक चला रहा युवक बुरी तरह घायल हो गया।
उसे आनन-फानन में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे डीएसपी शेर बहादुर और मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने घायल की हालत देख उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया।