सरकारी अस्पताल से मरीजों का रेफरल रोकने रखी जाए कड़ी निगरानी-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू

Updated on 23-02-2022 07:24 PM

कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक रेफरल रोकने के दिए निगरानी टीम गठित करने और अस्पताल के प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले के सभी अस्पतालों के अस्थायी, स्थायी लाइसेंसों की जानकारी देने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. बी.बी. बोर्डे को दिए है। उन्होंने अस्पतालों के संचालन के लिए नर्सिंग होम एक्ट के तहत जरूरी संसाधनों की उपलब्धता की भी जानकारी देने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। बैठक में एडीएम सुनील नायक, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, संयुक्त कलेक्टर विजेंद्र पाटले सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहें।

        वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने स्थानीय उत्पादों को शापिंग मॉल की तर्ज पर बाजार उपलब्ध कराने विकसित किए जा रहे सी-मार्ट की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने सी-मार्ट में महिला समूह द्वारा उत्पादित सामानों और स्थानीय उत्पादों को ब्रिकी के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों के आवासीय संस्थाओं की निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच और ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

 उन्होंने मरम्मत लायक स्कूलों की जानकारी देने के निर्देश सभी जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने राशन दुकानों का निरीक्षण कर लोगों को दिए जा रहे राशन सामग्रियों की क्वालिटी का भी निरीक्षण करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। कलेक्टर ने बैठक में मिलेट मिशन के अंतर्गत जिले में कोदो-कुटकी एवं रागी फसलों के उत्पादन बढ़ाने कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश कृषि अधिकारियो को दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
 22 February 2022
बिलासपुर । बिलासपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेण्ड्रा जिले के महतारी दुलार योजना से लाभान्वित हितग्राहियों तथा कोविड-19 में मृतक हितग्राही परिवारों से बातचीत की। महतारी दुलार योजना से लाभान्वित स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने…
Advt.