यूक्रेन संकट: अमेरिका की पाबंदी के बाद रूस में मैकडॉनल्ड्स का विकल्प बनेगा 'अंकल वान्या'

Updated on 22-03-2022 06:58 PM

मॉस्को रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस दुनिया के कई देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की है बल्कि कई बड़ी कंपनियां भी रूस में अपनी सेवाएं बंद कर चुकी हैं।

इनमें अमेरिकी कंपनी मैकडॉनल्ड्स भी शामिल है जो अब रूस से दूरी बना चुकी है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रूस देश में मैकडॉनल्ड्स का विकल्प तैयार कर रहा है, जिसका लोगो मैकडॉनल्ड्स की याद दिलाता है।

अमेरिकी कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने 8 मार्च को घोषणा की थी कि वह यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस में मौजूद अपने 850 आउटलेट्स को बंद करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फैसले ने रूसी राजनेताओं को नाराज कर दिया।

रशियन स्टेट डूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने पिछले हफ्ते संसद में इस मामले पर अपना संबोधन दिया था। उन्होंने कहा, 'मैकडॉनल्ड्स ने घोषणा की है कि वे रूस में अपने आउटलेट्स बंद करेंगे... अच्छा है, बंद करें!'

वोलोडिन ने कहा कि कल मैकडॉनल्ड्स नहीं होगा लेकिन 'अंकल वान्या' होगा। उसी हफ्ते मॉस्को के एक पेटेंट वकील ने 'अंकल वान्या' के लिए एक लोगो के लिए आवेदन किया।

वकील ने जिस लोगो के लिए आवेदन दिया था वह दिखने में मैकडॉनल्ड्स जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें नीचे 'अंकल वान्या' लिखा हुआ है। प्रसिद्ध रूसी लेखक एंटोन चेखव के 1897 में प्रकाशित एक नाटक का शीर्षक 'अंकल वान्या' था।

अभी तक मैकडॉनल्ड्स ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन रूस का यह नया लोगो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है और यूजर्स इसे मैकडॉनल्ड्स के लोगो की कॉपी बता रहे हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस में करीब 400 व्यवसाय या तो बंद हुए हैं या प्रभावित हुए हैं। सभी एक सुर में रूस के आक्रमण की आलोचना कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.