यूक्रेन ने गेहूं, जई और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

Updated on 10-03-2022 06:02 PM

लंदन यूक्रेन सरकार ने गेहूं, जई और अन्य खाद्य अनाज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूक्रेन के अधिकारी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि वे रूस के साथ गहन युद्ध के दौरान लोगों को भोजन उपलब्ध करा सकें। एक सरकारी घोषणा के अनुसार इस सप्ताह पेश किए गए कृषि निर्यात पर नए नियम भी मोटे अनाज, कुट्टू, चीनी, जीवित मवेशी और मांस एवं इसके अन्य उप-उत्पादों के निर्यात पर रोक लगाते हैं।

यूक्रेन के कृषि और खाद्य नीति मंत्री रोमन लेशचेंको ने सरकारी वेबसाइट और अपने फेसबुक पेज पर जारी एक बयान में कहाकि यूक्रेन में मानवीय संकट बाजार को स्थिर करने और महत्वपूर्ण खाद्य उत्पादों में आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्यात प्रतिबंध की आवश्यकता है।

यह इस बात का ताजा संकेत है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से यूरोप, अफ्रीका और एशिया के लोगों की खाद्य आपूर्ति और आजीविका को खतरा है, जो इस काला सागर क्षेत्र के खेतों पर निर्भर करते हैं। रूस और यूक्रेन मिलकर दुनिया के लगभग एक-तिहाई गेहूं और जौ के निर्यात की जरूरत की आपूर्ति करते हैं। वे जो उत्पाद भेजते हैं, उन्हें दुनियाभर में ब्रेड, नूडल्स और जानवरों के चारे में बनाया जाता है और इनकी किसी भी प्रकार की कोई कमी होने से मिस्र और लेबनान जैसी जगहों पर खाद्य असुरक्षा की स्थिति पैदा हो सकती है। निर्यात प्रतिबंध संभवत: वैश्विक खाद्य आपूर्ति को घटा देगा और वह भी ठीक ऐसे समय में जब कीमतें वर्ष 2011 के बाद के अपने उच्चतम स्तर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.