पूरे राज्य में फैलने लगी नायब तहसीलदार और वकीलों के बीच विवाद की आग

Updated on 16-02-2022 06:34 PM

कोरबा  अधिवक्ता बनाम एडमिनिस्ट्रेशन के बीच का संघर्ष जारी है। एक और जहां प्रदेश भर में तहसील कार्यालय के कर्मचारी काम बंद कर धरना प्रदर्शन किये। वहीं दूसरी ओर कटघोरा अधिवक्ता संघ ने व्यवहार न्यायालय से बाइक रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौपा। इसके साथ ही कटघोरा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सधीर मिश्रा ने वकीलों के साथ जिस तरीके से पुलिस कार्यवाही कर रही है उसे गलत बताया है।

*क्या बोले कटघोरा के अधिवक्ता

          इधर कटघोरा अधिवक्ता संघ भी वकीलों के समर्थन में गए है। वकीलों पर लगे आरोपों को झूठा बताया है। कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी को इस मामले में ज्ञापन सौपा गया है। अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील कर्मचारी के द्वारा शासकीय कर्मचारी को अपनी जाति का अनुचित लाभ उठाते हुए वकीलों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। कटघोरा अधिवक्ता संघ इसकी घोर निंदा करता है। रायगढ़ अधिवक्ता संघ के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हम खड़े है।

*अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन में रखी मांगे

       कटघोरा तहसील कार्यालय में कोर्ट से करीब 100 से अधिक की संख्या में महिला और पुरुष वकील कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय में अधिकारी के उपस्थित होने पर कार्यालय के बाहर मुख्य द्वारा पर नारे बाज़ी करते हुए अपना विरोध जताया। मीडिया से चर्चा के दौरान अधिवक्ता संघ के सचिव अमित सिन्हा ने मीडिया को बताया किहमारे वकील साथियों के साथ पुलिस गलत तरीके से पेश रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, तहसील कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा।

*स्टेट बार काउंसिल ने किया ऐलान काली पट्टी लगाकर वकील करेंगे काम

       प्रदेश बार काउंसिल ने भी तहसील कार्यालय में चल रहे जन्म प्रमाण पत्र से लेकर राजस्व तक के मामलों में अनावश्यक पैसे की मांग को संज्ञान में लिया है। स्टेट बार कौंसिल ने ऐलान किया है कि 15 फरवरी को दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर वकील अपना काम करेंगे। इसके साथ ही सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ से तहसील कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार और मारपीट को लेकर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.