चिकित्सकीय शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जिले को काफी अपेक्षाएं-डॉ. चरणदास महंत

Updated on 22-02-2022 04:52 PM

कोरबा  छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. वाय.डी. बडगैय्या प्रबंधन समिति के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज की प्रगति को लेकर आवश्यक जानकारियां ली। कॉलेज के डीन डॉ. बडगैय्या ने स्पीकर डॉ. महंत को अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए एक बार फिर नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम का निरीक्षण निकट भविष्य में संभावित है

जिसकी तैयारी को लेकर कॉलेज प्रबंधन पूरी जिम्मेदारी से जुटा हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कोरबा जिले सहित आसपास के जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा मिल सके इसके लिए जिले के नागरिकों को कोरबा मेडिकल कॉलेज से काफी अपेक्षाएं है।

         डॉ. महंत ने प्रबंधन से अपेक्षा जताई है कि कोरबा का मेडिकल कॉलेज में जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा प्रारंभ हो, इसके लिए शासन, जिला प्रशासन, कॉलेज प्रबंधन बेहतर समन्वय स्थापित कर उचित प्रयास करें।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ कोरबा पीएचसी रानी धनराज कुंवर अस्पताल जिले के अन्य पीएचसी सीएचसी में भी बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके इसके लिए भी प्रबंधन को जुटे रहने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.