कलेक्टर ने सरकण्डा खेल परिसर का किया निरीक्षण

Updated on 13-03-2025 11:47 AM

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित खेल परिसर में बच्चों के लिए बनाए जा रहे स्वीमिंग पुल सहित अन्य कामों का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार भी इस दौरान उनके साथ थे। उन्होंने मौके पर चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल सहित अन्य निर्माण कार्यो की प्रगति देखी और सभी कार्यो को तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि बच्चे यहां तैराकी प्रशिक्षण ले सके। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार मौजूद थे। 

 कलेक्टर ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा स्वीमिंग पूल में शेड निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। बताया गया कि यह शेड निर्माण कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने इसके संबंध में जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल, वेटिंग रूम एवं इंडोर हॉल मरम्मत काम का जायजा लिया। इस काम को भी पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल की धीमी गति पर ठेकेदार को फटकार लगाई। स्वीमिंग पूल, वेटिंग रूम एवं इंडोर हॉल मरम्मत के लिए 99 लाख रूपए स्वीकृत किये गये हैं। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
दुर्ग। नगर पंचायत पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। पाटन के नया बस स्टैंड के पास आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश…
 15 March 2025
कवर्धा। होली के पावन अवसर पर भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटी। संस्थान की ओर से बच्चों को रंग, गुलाल, मिठाइयाँ और…
 15 March 2025
बलौदाबाजार। जिले के सुहेला तहसील में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार की कथित बदसलूकी और एकतरफा कार्रवाई से परेशान होकर किसान हीरालाल साहू ने तहसील परिसर में ही…
 15 March 2025
बेमेतरा। बेमेतरा जिले में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। वहीं, आठ…
 15 March 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो के बाधा रहित आवागमन हेतु निःशुल्क परिवहन बस पास प्रदाय किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में  संबल…
 15 March 2025
दुर्ग । दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में भिलाई के बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी की मौत हो गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी…
 15 March 2025
रायपुर। राजधानी में होली के दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने रायपुर में इंडिया मास्टर्स की टीम के साथियों के साथ जमकर होली खेली। होटल में…
 15 March 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के अनुसार, राज्य में कुछ माफिया और कारोबारियों ने वक्फ की जमीनों को अवैध रूप से बेच दिया।वक्फ बोर्ड ने जब सभी जिलों…
 15 March 2025
रायपुर । होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम टाटीडांड पहुँचे, जहाँ उन्होंने सनातन समाज…
Advt.