रायपुर में पुलिस परिवार ने मनाई होली, कलेक्टर और अफसरों ने लगाए ठुमके

Updated on 16-03-2025 01:05 PM

रायपुर। राजधानी में शांतिपूर्ण होली का त्यौहार संपन्न होने के बाद आज पुलिस परिवार ने धूमधाम से होली का जश्न मनाया। इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया।

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के बाद जश्न
होली के दिन जब शहरवासी अपने घरों में होली मना रहे थे, तब पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे थे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी लगातार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में होली शांतिपूर्ण रही। रायपुरवासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई।”

अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
कलेक्टर ने आगे कहा, “इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए आज हम सब मिलकर होली का उत्सव मना रहे हैं।”

यह आयोजन पुलिसकर्मियों के त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करने का अवसर बना, जिसमें सभी ने मिलकर आनंद उठाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद, जशपुरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद भगत एवं 20 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक…
 17 March 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव…
 17 March 2025
रायपुर। रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने होली के बाद शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मौदहापारा, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख बाजारों और मार्गों का…
 17 March 2025
जशपुरनगर। जशपुर के जिला व्यवहार न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। यहां उन्होंने नव निर्वाचित अधिवक्ता…
 17 March 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। और समाज को सामाजिक…
 17 March 2025
रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। सेना में जाने की चाहत रखने वाले युवा 10 अप्रैल तक अपना…
 17 March 2025
रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 के फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर…
 17 March 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रदेश में संचालित एनजीओ द्वारा विदेशी फंडिंग के…
 17 March 2025
एमसीबी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर निगम के महापौर राम नरेश राय के मार्गदर्शन में नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला विगत दिवस…
Advt.