अपहरण व नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Updated on 18-02-2022 06:21 PM

कोरबा  कोरबा जिले के अंतर्गत चौकी रामपुर में प्रार्थीया द्वारा चौकी आकर लिखित आवेदन पेश कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि उसकी पुत्री दिनांक 10.12.2021 को सुबह 10:00 बजे से लापता है। मुझे आशंका है कि मेरी पुत्री को अनीष चौहान पिता ईश्वर चौहान निवासी बालपुर का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया हैं प्रार्थीया की रिपोर्ट के आधार पर चौकी रामपुर में अपराध . 1153/21 धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

         प्रकरण मेंकोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्ग दर्शन पर लगातार अपहृत बालिका एवं संदेही की पता-तलाश की गयी संदेही के सभी संभावित ठिकानो पर जिला जांजगीर चाम्पा, जिला रायपुर एवं जिला दुर्ग में की जा रही थी, दिनाक 17.02.2022 को थाना प्रभारी कोतवाली रामेन्द्र सिंह एवं चौकी प्रभारी रामपुर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा पीडिता को आरोपी अनीष चौहान पिता ईश्वर प्रसाद चौहान उम्र 25 वर्ष सा. बालपुर थाना चांपा जिला-जांजगीर चांपा से बरामद

किया गया। विवेचक द्वारा पूछताछ करने पर पीडिता ने बताया की दिनांक 10.12.2021 को आरोपी

अनीष चौहान उसे बहला फुसलाकर अपरहरण कर ले गया था और शादी करूंगा कहकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा पीडिता के कथन तथा अब तक की विवेचना के आधार पर प्रकरण मे धारा 363, 376 भादवि, 4, 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत दिनांक 17.02.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

       उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, आरक्षक राकेश कर्ष, संदीप भगत एवं महिला आर. साधना लकडा की विशेष भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.