4 महीने में टाटा पंच की बिकी 32,000 से ज्यादा यूनिट्स

Updated on 02-03-2022 06:22 PM

नई दिल्ली   लॉन्चिंग के 4 महीने के भीतर ही टाटा मोटर्स कंपनी टाटा पंच  की 32,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सफल रही है। इस बारे में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, मार्केटिंग एंड कस्टमर केयर) राजन अंबा ने बताया, “पंच ने लॉन्च के चार महीनों के भीतर कुल मिलाकर 32,000 यूनिट्स की बिक्री की है

यह दिखाता है कि पंच को देश भर में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। नेक्सॉन के बाद टाटा पंच  के बाद कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। साथ ही यह टाटा की सबसे छोटी स्पोटर्स यूटीलीटी व्हीकल है। यह कंपनी के अल्फा- एआरसी प्लेटफॉर्म (अल्ट्रोज़ के समान) पर आधारित है, जिसका डिजाइन कुछ हद तक टाटा हेरीयर से मिलता-जुलता है। कंपनी ने टाटा पंच को 7 कलर ऑप्शन में पेश किया है।

इसमें ऑटोमेटिक ऑरेंज, कालीप्सो रेड, डेटोना ग्रे, मेटयोर ब्रांज, आरकस व्हाइट, टोरनाडो ब्ल्यू और ट्रॉपीकल मिस्ट कलर पेंट शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में अपनी पॉपुलर कार टाटा पंच समेत नेक्सॉन, हेरीयर और सफारी का स्पेशल काजीरंगा एडिशन लॉन्च किए हैं।

काजीरंगा एडिशन का डिजाइन एक सींग वाले गैंडा की तर्ज पर बनाया गया है, जो असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में पाया जाता है। टाटा पंच काजीरंगा एडिशन की कीमत 8.59 लाख रुपये, नेक्सॉन काजीरंगा एडिशन (पेट्रोल) की 11.79 लाख रुपये है। टाटा पंच  को भारत में चार ट्रिम स्तरों जैसे Pure, एडवेंचर, अकोम्पलीशेड और क्रेटिव में पेश किया है। इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है और दिल्ली में एक्स-शोरूम 8.98 लाख रुपये तक जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.