
सैमसंग ने भारत में नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। लंबे समय से कंपनी भारतीय लैपटॉप मार्केट से गायब थी। भारत में कंपनी ने टोटल छह लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इनमें गैलेक्सी बुक 2 360, गैलेक्सी बुक 2 प्रो 360, गैलेक्सी बुक 2 बिजनेस और गैलेक्सी बुक गो शामिल हैं।
इन लैपटॉप में सबसे सस्ता गैलेक्सी बुक गो है। इस लैपटॉप में इंटेल नहीं, बल्कि क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7c जेन 2 चिपसेट दिया गया है। क्वॉलकॉम आम तौर पर मोबाइल प्रोसेसर बनाता है।
लैपटॉप की कीमत
इन लैपटॉप की कीमत 38,990 रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने कैशबैक ऑफर का भी ऐलान किया है जहां 3,000 रुपए तक का इंस्टैंट कैशबैक पा सकते हैं। गैलेक्सी बुक 2 की कीमत 65,990 रुपए है, जबकि गैलेक्सी बुक 2 360 की कीमत 99,990 रुपए से शुरू होती है।