जेट फ्यूल की कीमत 17,136 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ी, हवाई सफर होगा महंगा

Updated on 16-03-2022 06:57 PM

मुंबई। जेट फ्यूल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में 17,136 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में एटीएफ की कीमत बढ़कर 1.10 लाख रुपए प्रति किलोलीटर हो गई। जेट फ्यूल के भाव में बढ़ोतरी से हवाई सफर महंगा हो सकता है। किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में विमान ईंधन की लगभग 40 फीसदी हिस्सेदारी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के ऊंचे भाव के चलते इस साल एटीएफ की कीमतों में यह छठी बढ़ोतरी है।

 अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.96 फीसदी चढ़कर 100.90 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.61 फीसदी बढ़कर 97.03 डॉलर प्रति बैरल रहा। गौरतलब हैकि पिछले पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के औसत मूल्य के आधार पर हर महीने की 1 और 16 तारीख को जेट फ्यूल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। महंगे तेल के कारण एयरलाइन कंपनियों ने घरेलूविमान टिकट की कीमतें बढ़ा दी हैं।

पिछले दो से चार हफ्तों में घरेलू क्षेत्र के कुछ मुख्य मार्गों पर हवाई किराए में 15 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। 1 जनवरी से शुरू हुई पांच बढ़ोतरी में एटीएफ की कीमतों में 36,644.25 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय दरों में मजबूती आई है, जिससे एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एटीएफ की कीमतें पिछली बार नवंबर 2021 के मध्य में 80,835.04 रुपए प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई थीं, इससे पहले 1 और 15 दिसंबर को कुल 6,812.25 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती की गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.