सीएमडी मिश्रा को प्रदान की गयी पीएचडी की उपाधि

Updated on 18-02-2022 06:17 PM

कोरबा  कोरबा जिलान्तर्गत साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीएमडी प्रेमसागर मिश्रा को आइआइटी, आइएसएम धनबाद से पीएचडी की डिग्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि प्रबंधन संकाय के अंतर्गत इंपेक्ट एसेसमेंट आफ कारपोरेट सोशल रिस्पासिबिलिटी इनिसिएटिव्स, केस स्टडी आफ कोल माईनिंग इंडस्ट्री इन इंडिया विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने के उपरांत प्रदान की गई है।

         इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार अकादमिक के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कोल इंडस्ट्री में सीएसआर के कार्यों के निष्पादन एवं उनके प्रभाव के आंकलन पर आधारित श्री मिश्रा का यह शोध कार्य अत्यंत समीचीन माना जा रहा है। श्री मिश्रा कैरियर के आरंभ से ही अध्यवसायी रहे हैं। मूलतः माइनिंग इंजीनियर मिश्रा ने वर्ष 1987 में इंडियन स्कूल आफ माइंस, धनबाद से बीटेक खनन की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी आफ ज्यूडिशियल साईंसेस से बिजनेस ला में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल की। कोल इंडिया की संबद्ध कंपनी इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीएमडी पद पर साढ़े तीन साल तक दायित्व संभालने के बाद श्री मिश्रा ने 28 फरवरी 2022 से एसईसीएल के सीएमडी का पदभार ग्रहण किया।

श्री मिश्रा एसईसीएल के पहले एकमात्र सीएमडी हैं जिन्होंने इसी कंपनी से कैरियर की शुरूआत कर इस शीर्ष पद को प्राप्त किया है। श्री मिश्रा ने वर्ष 2014 में आइआइएम कोलकाता सेंट गैलेन विश्वविद्यालय स्विट्जरलैंड और सेक बिजनेस स्कूल पेरिस फ्रांस में आयोजित उन्नात प्रबंधन कार्यक्रम में भाग लिया। विश्व खनन कांग्रेस 2011 में इस्तांबुल तुर्की में भाग लेने के लिए सीआईएल प्रतिनिधिमंडल के हिस्सा थे। श्री मिश्रा ने प्रशासनिक स्टाफ कालेज, हैदराबाद में प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम और एलबीएसएन मसूरी में आइआइसीएम द्वारा नामित उन्नत प्रबंधन कार्यक्रमों में भी भाग लिया है। आपने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, नेतृत्व, निर्णय लेने, परियोजना प्रबंधन और अन्य प्रबंधकीय और तकनीकी विषयों पर आयोजित कार्यशालाओं में भाग लिया है।

श्री मिश्रा राष्ट्रीय कार्मिक प्रबंधन संस्थान एनआइपीएम भारतीय सामग्री प्रबंधन संस्थान आइआइएमएम भारतीय खान प्रबंधक संघों आइएमएम भारतीय लोक प्रशासन संस्थान आइआइपी इंडियन माईनिंग एंड इंजीनियरिंग फोरम आइएमइएफ और फेलो आफ इंसटिट्यूट आफ इंजीनियर्स एफआईई के सक्रिय सदस्य भी हैं। वर्ष 2010 से 2014 तक आइएसएम छात्र संघ के महासचिव और वर्ष 2011 से 2015 तक एमजीएमआइ धनबाद शाखा के महासचिव रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.