पेटीएम के शेयर में 12 फीसदी गिरावट

Updated on 14-03-2022 08:45 PM

मुंबई डिजीटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म पेटीएम का परिचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन्स का शेयर कंपनी पर रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद सोमवार को सुबह 12 प्रतिशत तक गिरकर 685 रुपए तक गया था। यह कीमत उसके निर्गम मूल्य से करीब 70 प्रतिशत कम है। बाजार में यह गिरावट कंपनी के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रिजर्व बैंक के प्रतिबंध के बाद आई है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है। केंद्रीय बैंक को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पर्यवेक्षण को लेकर ठोस चिंताएं हैं, इसलिए उसने यह कार्रवाई की है। आरबीआई ने इस बैंक को उसके आईटी प्रणाली की विस्तृत ऑडिट के लिए किसी बाहरी कंपनी की नियुक्ति का निर्देश भी दिया है। पेटीएम का शेयर पिछले साल नवंबर में बाजार में सूचीबद्ध हुआ था।

यह देश में अब तक का सबसे बड़ा प्राथमिक शेयर निर्गम (आईपीओ) था। यह शेयर निवेशकों को 2150 रुपए के भाव में जारी किया गया था। इस शेयर के बाजार पूंजीकरण में पहले दिन से लेकर अब तक 57,000 करोड़ रुपए से अधिक की गिरावट आई है। 18 नवंबर 2021 को पहले दिन के कारोबार के बंद होने के समय इसका बाजार पूंजीकरण एक लाख एक हजार चार सौ करोड़ रूपए के करीब था जबकि निर्गम मूल्य पर इसका मूल्यांकन 1.39 लाख करोड़ रुपए था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.