स्वच्छता ड्राईव के पांचवे दिन महापौर एवं आयुक्त ने मुक्तिधाम परिसर में की साफ-सफाई

Updated on 16-02-2022 06:39 PM

कोरबा  कोरबा जिला नगर निगम द्वारा विगत पांच दिनों से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने वार्ड क्र-04 स्थित मुक्तिधाम में पहुंचकर हाथों में झाडू उठाई एवं साफ-सफाई की। उन्होने स्वयं कचरे का संग्रहण करते हुए कचरे को सफाई वाहन में डाला। विभिन्न मोहल्लों का पैदल भ्रमण करते हुए सफाई कार्य में संलग्न स्वच्छता मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिकारी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।

        नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत 10 फरवरी से कोरबा शहर में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार स्वच्छता का महाअभियान संचालित किया जा रहा है। 10 फरवरी को महापौर श्री प्रसाद एवं आयुक्त श्री पाण्डेय द्वारा मुरारका पेट्रोल पम्प के समीप इसकी शुरूआत कराई गई थी। महाअभियान के पांचवे दिन निगम के वार्ड क्र-04 ब्राम्हणपारा, पटेलपारा, केंवट मोहल्ला, देवांगन मोहल्ला, कॉआपरेटिव गली सहित आधा दर्ज बस्तियों माहेल्लों में स्वच्छता ड्राईव चलाई गई।

 महापौर श्री प्रसाद एवं आयुक्त श्री पाण्डेय ने सभी मोहल्लों का पैदल भ्रमण करते हुए किए जा रहे विशेष सफाई कार्यो का अवलोकन किया तथा सफाई कार्य में सलग्न स्वच्छता मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिकारियों अन्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया। अभियान दौरान नालियों के स्लेब उठाकर सतह से सफाई तथा स्लेब को पुनः नालियों में ढकने का कार्य, सड़क के किनारे एवं नालियों में उगी घांस, बर्म झाड़ियों की सफाई, सी.एण्ड डी. वेस्ट का उठाव, उत्सर्जित कचरे मलवे का तुरंत उठाव परिवहन सहित अन्य साफ-सफाई कार्यो को एक विशेष अभियान के रूप में संपादित कराया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, आर.के. माहेश्वरी, उपायुक्त खजांची कुम्हार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सुनील वर्मा, सहायक अभियंता डी.सी. सोनकर, अश्वनी दास, राहूल मिश्रा, रवि खुंटे, राकेश देवांगन, केशर सिंह राजपूत, खुशाल चौहान, मनसाराम, त्रिभुवन देवांगन सहित रोटरी क्लब के सदस्यों वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वच्छता मित्रों के साथ मिलकर साफ-सफाई का कार्य किया।

*प्रत्येक सप्ताह हो गार्डन की सफाई

         अभियान के दौरान महापौर आयुक्त वार्ड क्र-04 में स्थित उद्यान का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह गार्डन की सफाई की जाएं तथा गार्डन को साफ, सुंदर स्वच्छ रखा जाए, इसके साथ ही उन्होने कहा कि वार्ड की एक समिति बनाई जाए, जो वार्ड पार्षद की देखरेख में उद्यान के संधारण का कार्य कराए ताकि उद्यान की व्यवस्था बनी रहे।

*रोटरी क्लब आज भी बना सहभागी

      स्वयंसेवी संगठन रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निगम के स्वच्छता महाअभियान मे अपनी सक्रिय सहभागिता दी। क्लब के पदाधिकारी पारस जैन, विक्रम अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, नितिन चतुर्वेदी, मनीष अग्रवाल, प्रशांत मुरारका, पवन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने साफ-सफाई कार्याे में हिस्सा लिया, जनजागरूकता टीम के हिस्सा बने तथा डोर-टू-डोर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

*सफाई जनजागरूकता कार्य एक साथ

        स्वच्छता महाअभियान के तहत विशेष साफ-सफाई कार्याे के साथ-साथ निगम के अधिकारियों, पी.आई.यू., स्वच्छता कमांडो रोटरी क्लब के सदस्यों के द्वारा डोर-टू-डोर भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया गया, टीम के सदस्यों ने घर-घर पहुंचकर बस्ती वासियों से आग्रह किया कि वे घर से निकले हुए कचरे को सड़क, नाली में डाले, सूखे गीले कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में रखें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु आने वाली स्वच्छता दीदियों के रिक्शे में कचरे को डाले तथा अपने बस्ती शहर की स्वच्छता एवं निगम के सफाई कार्याे में अपना सहयोग दें।

*सी.एण्ड डी. वेस्ट की डम्पिंग पर अर्थदण्ड

       उक्त बस्तियों में 03 व्यक्तियों द्वारा सी.एण्ड डी. वेस्ट का मलवा सड़क के किनारे डम्प कर दिया गया था, इस पर निगम के सी.एण्ड डी. वेस्ट प्रभारी योगेश राठौर ने मौके पर पहुंचकर सी.एण्ड डी. वेस्ट को हटवाया तथा उक्त तीनों व्यक्तियों पर 3000 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.