ओबेन इलेक्ट्रिक देसी ईवी कंपनी 15 मार्च को लांच करेगी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक

Updated on 11-03-2022 06:34 PM

नई दिल्ली भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के लिए क्रेज बढ़ता जा रहा है, इसकारण नई-नई ईवी स्टार्टअप कंपनियां इस साल शानदार लुक और फीचर्स के साथ ही जबरदस्त बैटरी रेंज वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लांच कर रही है। इसी कोशिश में नई ईवी कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक अगले हफ्ते 15 मार्च को अपनी पहली हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल ओबेन रोर लांच करने जा रही है।लांच से पहले ही ओबेन रोर के लुक, फीचर्स और बैटरी रेंज के साथ ही संभावित प्राइस डिटेल्स सामने गई है।

ओबेन इलेक्ट्रिक देसी ईवी कंपनी है, जिसकी स्थापना अगस्त 2020 में हुई थी। यह कंपनी 15 मार्च को पहली इलेक्ट्रिक बाइक ओबेन रोल लांच करने जा रही है, जो कि देखने में काफी स्पोर्टी है और टॉर्क क्रैटोस बाइक से मिलती-जुलती है। ओबेन रोर में राउंड हेडलाइट, स्लीक एलईडी टर्न इंडिकेटर, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्प्लिट स्टाइल सीट, 5 स्पोक अलॉय व्हील्ज सहित कई खास बातें दिख रही हैं। कंपनी का दावा है कि ओबेन रोर को सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक चला सकेंगे। इसे फिक्स्ड बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जो कि काफी पावरफुल होगा। वहीं, ओबेन रोर की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

अगले हफ्ते लांच होने जा रही नई इलेक्ट्रिक बाइक ओबेन रोल की संभावित कीमत 1.2 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है। इस बाइक की डिलीवरी आगामी मई-जून से शुरू हो सकती है। फिलहाल आपको बता दें कि हाल के दिनों में कोमाकी, टॉर्क, साइबोर्ग समेत कई और कंपनियों ने भारत में हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल्स लांच किए हैं, जो कि शानदार लुक, लेटेस्ट फीचर्स और बेहतरीन बैटरी रेंज से लैस है। इसके साथ ही बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल रिवॉल्ट आरवी400 और रिवॉल्ट आरवी300 है। अब ओबेन रोर का मुकाबला इन सभी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल्स से होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.