पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

Updated on 12-03-2022 07:53 PM

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे गए हैं। माना जा रहा था कि इन नतीजे आने के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा मुख्यालय में अपने संबोधन में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत पर चिंता जताई थी।

माना जा रहा है कि होली से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन चुनावों नतीजों की घोषणा के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये और डीजल की कीमत 91.43 रुपये है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में दिवाली के दिन यानी चार नवंबर को बदलाव हुआ था। उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत करीब 80 डॉलर प्रति बैरल थी। इस बीच यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के कारण यह 139 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर भी पहुंच गया था। बुधवार को इसमें 17 फीसदी गिरावट आई और यह 106 डॉलर पर गया था। लेकिन गुरुवार को फिर यह पांच फीसदी चढ़कर 116 डॉलर पर पहुंच गया।

आज इसमें फिर मामूली गिरावट दिख रही है और फिलहाल यह 108 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत में एक डॉलर की बढ़ोतरी से पेट्रोल-डीजल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होती है। तेल कंपनियों को हर लीटर पर 10 से 12 रुपये का नुकसान हो रहा है। तेल कंपनियों में इस बात पर सहमति है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में चरणबद्ध तरीके से प्रति लीटर पांच से छह रुपये की बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इससे उपभोक्ताओं पर अचानक इसका बोझ नहीं पड़ेगा। फिलहाल तेल कंपनियों को प्रति लीटर पांच से छह रुपए का बोझ झेलना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.