मुंबई । गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (खुदरा) की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) के वित्त वर्ष 2021-22 में 5-7 प्रतिशत और 2022-23 में 8-10 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी की रिपोर्ट में कहा कि आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) के एयूएम में चालू वित्त वर्ष के दौरान 8-10 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 9-11 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। एनबीएफसी-खुदरा खंड में व्यक्तिगत ऋण, सूक्ष्म वित्त और गोल्ड लोन वृद्धि की अगुवाई करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पारंपरिक परिसंपत्ति खंड, जिसमें वाहन ऋण और व्यावसायिक ऋण शामिल हैं, अभी भी दबाव का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि एनबीएफसी (थोक) के एयूएम में चालू वित्त वर्ष के दौरान कमी होगी और यह वित्त वर्ष 2022-23 में स्थिर रहेगा।