मारुति सुजुकी लांच करने वाली है ढेरों कारें

Updated on 09-03-2022 07:20 PM

नई दिल्ली   नए साल में मारुति सुजुकी ने नई सिलेरियो सीएनजी, नई मारुति बलेनो और मारुति वैगनआर फेसलिफ्ट जैसी अपनी बेस्ट सेलिंग कारों को नए अवतार में लॉन्च कर ऐसी ही लोगों को खुश कर दिया है।

 अब कंपनी आने वाले समय में एसयूवी और एमपीवी के साथ ही हैचबैक और सेडान सेगमेंट में और भी जबरदस्त कारें लॉन्च करने वाली हैं, जो कि मौजूदा कारों के अपडेटेड और सीएनजी मॉडल होंगे। चलिए, आपको बताते हैं कि इस साल मारुति सुजुकी इंडियन कार मार्केट में और क्या-क्या खास लाने वाली हैं?

 मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी बेस्ट सेलिंग 7 सीटर एमपीवी मारुति अर्टिगा का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। काफी समय से 2022 मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग के दौरान ली गई लीक तस्वीरें रही हैं और नई अर्टिगा के लुक और फीचर्स की भी झलक दिख गई है।

अपकमिंग अर्टिगा फेसलिफ्ट बेहतर लुक के साथ ही ढेर सारे नए फीचर्स से लैस होगी और इसका सीएनजी वेरिएंट ज्यादा माइलेज के साथ सकती है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी अपनी 7 सीटर एसयूवी एक्सएल6 को भी अपडेट करने वाली है और ज्यादातर संभावना है कि उसे मारुति एक्सएल6 फेसलिफ्ट के रूप में जल्द लॉन्च किया जाएगा। मारुति की इन दोनों बड़ी एसयूवी-एमपीवी को इस साल जून-जुलाई तक मार्केट में पेश किया जा सकता है। मारुति सुजुकी अगले कुछ महीनों में अपने अपनी बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को अपडेट कर मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के रूप में पेश करने वाली है।

इनके साथ ही मारुति सुजुकी इस साल अपनी धांसू हैचबैक मारुति स्विफ्ट और बेस्ट सेलिंग सेडान मारुति डिजायर का फैक्ट्री फिटेड सीएनजी मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

 सीएनजी कारों की बंपर डिमांड के बीच लोगों को स्विफ्ट सीएनजी और डिजायर सीएनजी लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है। नई मारुति ब्रेजा ज्यादा अग्रेसिव लुक के साथ ही लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगी।

 नई मारुति ब्रेजा की भी लीक इमेज सामने चुकी है। टाटा नेक्सॉन और ह्यूंदै वेन्यू जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी के टक्कर की यह कार अब नए फीचर्स के साथ और ज्यादा जबरदस्त हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.