सेंसेक्स की प्रमुख नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.91 लाख करोड़ बढ़ा

Updated on 13-03-2022 08:55 PM

मुंबई पिछले सप्ताह सेंसेक्स की प्रमुख 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 1,91,434.41 करोड़ रुपए बढ़ा है। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन नीचे आया।

 समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 49,492.7 करोड़ रुपए बढ़कर 16,22,543.06 करोड़ रुपए, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 41,533.59 करोड़ रुपए बढकर 7,66,447.27 करोड़, टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 27,927.84 करोड़ रुपए बढ़कर 13,31,917.43 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल का 22,956.67 करोड़ रुपए बढ़कर 3,81,586.05 करोड़ रुपए पहुंच गया।

 सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 17,610.19 करोड़ रुपए बढ़कर 4,92,204.13 करोड़ रुपए पर और एचडीएफसी बैंक की 16,853.02 करोड़ रुपए बढ़कर 7,74,463.18 करोड़ रुपए पहुंच गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में 7,541.3 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 4,19,813.73 करोड़ रुपए रहा। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 5,308.61 करोड़ रुपए बढ़कर 4,00,014.04 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी ने सप्ताह के दौरान 2,210.49 करोड़ रुपए जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,04,421.20 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,023.32 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 4,71,047.52 करोड़ रुपए रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवरलिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.