इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में महिंद्रा मचाने वाली है हंगामा

Updated on 20-03-2022 07:35 PM

नई दिल्ली महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी इस साल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में हंगामा मचाने वाली है। कंपनी की 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी इस साल जुलाई में अनवील होने वाली है। महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक के साथ ही महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक भी हो सकती है। हालांकि, इन दोनों एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल से साल 2022 के ऑटो एक्सपो में ही पर्दा उठ गया था।

फिलहाल आपके लिए ये जानना जरूरी है कि महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर को रिवील करते हुए नया टीजर वीडियो जारी किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा जारी टीजर वीडियो में कंपनी की अपकमिंग बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में पता चलता है। महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल में डुअल टोन रेड और ब्लैक कलर थीम दिखता है, जो कि काफी स्पोर्टी लगता है।

 इसके साथ ही महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी की तरह ही डुअल स्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें सेंटर में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही ड्राइविंग सीट के ठीक सामने एक एचडी स्क्रीन लगी होगी। महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक रखेगी और इसे यूके बेस्ड महिंद्रा अडवांस डिजाइन यूरोप में प्रताप बोस के नेतृत्व में डिजाइन किया गया है।

फिलहाल जो संभावित खूबियों की जानकारी सामने रही है, वो ये हैं कि इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में शानदार लुक के साथ ही ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, फ्रंट कोलाइजन वॉर्निंग के साथ ही अन्य जरूरी फीचर्स से लैस अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी समेत अन्य खूबियां देखने को मिलेंगी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक, महिंद्रा एक्सयूवी700 इलेक्ट्रिक और महिंद्रा एक्सयूवी900 कूपे इलेक्ट्रिक हो सकती है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.