
नई दिल्ली । एयर इंडिया ने लोकल एजेंट्स के कनाडा सेक्टर के लिए टिकट बुक करने पर रोक लगा दी है। दो साल के प्रतिबंध पाबंदी के बाद अब इंटरनैशनल ट्रेवल में छूट दी गई है जिससे मांग बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक लोकल एजेंट्स इस पर जमकर मुनाफा कमा रहे हैं। इसे रोकने के लिए एयर इंडिया ने यह फैसला लिया है।
ट्रेवल इंडस्ट्री के एक वर्ग का मानना है कि एयरलाइन की यह सख्त कार्रवाई उसके नए मालिक टाटा ग्रुप की वैल्यू को दिखाता है। एयर इंडिया को इस बात की जानकारी मिली थी के कुछ लोकल एजेंट टिकटों की बिक्री में उचित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए कंपनी ने उनके टिकट बुक करने पर प्रतिबंध लगा दिया। जानकारी के मुताबिक इन एजेंटों में बड़ा घालमेल किया था।
वे एक तय कीमत पर सीटें ब्लॉक कर रहे थे और उससे चार गुना कीमत पर बेच रहे थे। इसी कारण उन पर रोक लगाई गई है क्योंकि इससे एयरलाइन को भारी नुकसान हो रहा था। अब कनाडा सेक्टर पर यात्रा करने जा रहे यात्री सीधे एयरलाइन की वेबसाइट पर टिकट बुक करा सकते हैं। पैसेंजर अब कॉल सेंटरों और एयरलाइन की बेवसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।
इस बारे में एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह इस बारे में संबंधित विभाग से जवाब का इंतजार है। सरकार ने 27 मार्च से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने की घोषणा की है। लेकिन एजेंट्स पर प्रतिबंध :से गर्मियों की छुट्टियों के पीक सीजन में एयर इंडिया की कनाडा के लिए टिकटों की बुकिंग प्रभावित हो सकती है। कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। इस कारण इस साल इस सेक्टर में भारी मांग रहती है। इस रूट पर केवल एयर इंडिया और एयर कनाडा ही संचालन करती हैं।