आईपीओ से पहले सुस्त पड़ी एलआईसी की ग्रोथ, ‎निजी कंपनियां निकली आगे

Updated on 16-03-2022 07:12 PM

नई दिल्ली आईपीओ से पहले देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी की ग्रोथ सुस्त पड़ गई है, जबकि प्राइवेट कंपनियों में ग्रोथ बढ़ देखी गई है।

बीमा क्षेत्र के नियामक आईआरडीएआई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि यदि सिर्फ नंबरों पर गौर किया जाए तो एलआईसी और निजी कंपनियों के आंकड़ों में दिन-रात का फर्क है। आंकड़ों के हिसाब से वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 11 महीनों में एलआईसी के नए बिजनेस प्रीमियम की ग्रोथ 0.24 फीसदी रही। इस दौरान कंपनी ने 1.56 लाख करोड़ रुपए का नया बिजनेस प्रीमियम हासिल किया।

इसके मुकाबले प्राइवेट इंश्योरेंस की नए बिजनेस प्रीमियम की ग्रोथ 24.7 फीसदी रही। उनका कुल नया बिजनेस प्रीमयम इस दौरान 98,213 करोड़ रुपए रहा। गौरतलब है कि एलआईसी ने सरकार ने एलआईसी आईपीओ से 60-80 हजार करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बनाया है। आईपीओ के बाद यह देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में जाएगी। सरकार एलआईसी में अपनी पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है।

 इस वित्त वर्ष में अब तक सबसे बड़ी पांच प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की न्यू बिजनेस प्रीमियम ग्रोथ एलआईसी के मुकाबले ज्यादा दर्ज की गई है। इन पांच प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंटल लाइफ, मैक्स लाइफ इंश्युरेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्युरेंस शामिल हैं। एसबीआई लाइफ ने 25 फीसदी ग्रोथ के साथ 22,613 करोड़ रुपये का नया बिजनेस प्रीमियम हासिल किया।

आईसीआईसीआई प्रूलाइफ ने 18 फीसदी ग्रोथ के साथ 12,844 करोड़ रुपए का नया बिजनेस प्रीमियम हासिल किया। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने 16 फीसदी ग्रोथ के साथ 6,510 करोड़ रुपए का नया बिजनेस प्रीमियम हासिल किया।  एचडीएफसी लाइफ का नया बिजनेस प्रीमियम 22.52 फीसदी ग्रोथ के साथ 21,136 करोड़ रुपए रहा। इस वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में एलआईसी बिजनेस ग्रोथ के मामले में बहुत ज्यादा पिछड़ गई। जनवरी-फरवरी के दौरान कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम 30,425 करोड़ रुपए रहा। दिसंबर तिमाही में नया बिजनेस प्रीमियम 40,902 करोड़ रुपए था। सितंबर तिमाही में नया बिजनेस प्रीमियम 49,512 करोड़ रुपए था। जून तिमाही में यह आंकड़ा 35,601 करोड़ रुपए था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.