शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी आयोजित

Updated on 22-02-2022 05:02 PM

कोरबा  राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित सूचना शिविर सह- विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन जिले में शुरू हो गया हैं। जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। विकासखण्ड करतला के ग्राम सरगबुंदिया के साप्ताहिक हाट-बाजार में शिविर आयोजित किया गया।

आयोजित शिविर में शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार पुस्तिका जनमन, संबल एवं किसान गाईड का निःशुल्क वितरण भी किया गया। ग्राम सरगबुंदिया एवं आसपास के गांव खोड्डल, पहंदा, मड़वारानी, बरपाली एवं ढनढनी के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर स्थल तक आकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी, गोधन न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

         ग्राम सरगबुंदिया में आयोजित शिविर में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित की गई। शिविर में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, आदर्श गौठान, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीडीएस, कृषि विभाग के विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साप्ताहिक बाजार सरगबुंदिया में आए विभिन्न ग्रामों के लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की सराहना की।

 ग्राम बरपाली निवासी सीताराम तंवर ने जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विकास फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से समस्त ग्रामीणों को शासन के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है। 22 फरवरी को सूचना शिविर सह विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पंचायत कोरकोमा में किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.