आईआईएफसीएल को अगले ‎वित्त वर्ष 50,000 करोड़ के ऋण आवंटन की उम्मीद

Updated on 14-03-2022 08:50 PM

मुंबई इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) का कहना हैकि उसे  अगले वित्त वर्ष 50,000 करोड़ रुपए ऋण आवंटन की उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि पूंजीगत व्यय में फिर तेजी आने और ढांचागत क्षेत्र में निवेश का सिलसिला बढऩे के साथ उसका ऋण आवंटन भी बढ़ेगा। पिछले सप्ताह कंपनी ने बाजार से 1,500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बांड जारी किए थे।

मंजूर ऋणों के लिए रकम आवंटित करने के लिए सरकार नियंत्रित यह वित्तीय कंपनी 3,000 करोड़ रुपए तक जुटाना चाह रही है। आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक पीआर जयशंकर ने बताया कि ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाएं कुछ ऐसी होती हैं कि मंजूरी ऋण के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल दूसरे वर्ष से शुरू होता है और यह सिलसिला तीसरे और चौथे वर्ष तक जारी रहता है।

हमने जितने ऋण आवेदन मंजूरी किए हैं उनके लिए एक बड़े हिस्से का आवंटन अब शुरू होगा।' आईआईएफसीलए का बहीखाता 2020 में थोड़ा सुस्त रहा था मगर मंजूर ऋण और मंजूर ऋण सुविधा का आकार अब बढ़कर 2.12 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इनमें 30 प्रतिशत ऋण पिछले दो वर्षों के दौरान मंजूर हुए हैं। जयशंकर ने कहा कि कंपनी 2023 के खिर तक मंजूर ऋण का आकार बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपए तक करना चाहती है।

सितंबर 2021 तक का कुल आवंटित ऋण का आकार बढ़कर 37,688 करोड़ रुपए रहा था। रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार मार्च 2020 में यह बढ़कर 33,637 करोड़ रुपए और मार्च 2021 में यह और बढ़कर 36,647 करोड़ रुपए हो गया था। वंबर 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कंपनी को बांड और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (इनविट) में निवेश करने की अनुमति दी थी। जयशंकर ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2023 में इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.