सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में बढ़कर 45 अरब डॉलर पहुंचा

Updated on 13-03-2022 08:53 PM

नई दिल्ली चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में देश का सोने का आयात 73 प्रतिशत बढ़कर 45.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मांग बढ़ने से सोने का आयात में बढ़ोतरी हुई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 26.11 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार फरवरी, 2022 में बहुमूल्य धातु का आयात हालांकि 11.45 प्रतिशत घटकर 4.7 अरब डॉलर रह गया। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में सोने का आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा भी बढ़ा है। 2021-22 के पहले 11 माह में व्यापार घाटा बढ़कर 176 अरब डॉलर हो गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 89 अरब डॉलर रहा था।

चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाता है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 57.5 प्रतिशत बढ़कर 35.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा (कैड) 9.6 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद का 1.3 प्रतिशत रहा। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि अप्रैल-फरवरी, 2022 के दौरान सोने का मासिक आयात औसतन 76.57 टन रहा है, जो सामान्य स्तर से कम है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सोने का आयात 842.28 टन रहा है, जो सामान्य आयात से कम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.