सोना और चांदी हुआ सस्ता, पांच दिन में 3500 रुपए ‎गिरा

Updated on 15-03-2022 05:58 PM

मुंबई । रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हल्का होने की आशा के बीच मंगलवार को सोने और चांदी में बिकवाली का दबाव देखा गया है। युद्ध को कम करने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों की चर्चा चल रही है और उम्मीद है कि वे जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। ग्लोबल इक्विटी मार्केट में तेजी आई है और बुलियन पर दबाव देखने को मिला है। यूएस फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक हो रही है और बाजार की सहमति यह है कि यूएस फेड इस बैठक में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। इन्हीं कारणों की वजह से कीमती धातुओं में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 52000 रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे आ गया है। जबकि चांदी के दाम 69 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई हैं। बीते पांच दिनों में सोना 3500 रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है। सुबह एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 437 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 51867 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं  चांदी का वायदा भाव 614 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 68230 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। एक बसाइट के अनुसार 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव 10 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ तेजी के साथ 52460 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का हाजिर भाव 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 69000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। सुबह कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 16.80 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1944 डॉलर प्रति ओंस दर्ज ‎किया गया ‎था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.