सऊदी अरामको की कुछ हिस्सेदारी खरीद सकते हैं गौतम अडानी

Updated on 20-03-2022 07:38 PM

नई दिल्ली। गौतम अडानी का अडानी ग्रुप सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको के साथ एक बड़ी डील कर सकता है। खबरों के मुताबिक गौतम अडानी की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक सऊदी अरामको की कुछ हिस्सेदारी भी खरीद सकती है।

ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि गौतम अडानी की कंपनी सऊदी अरामको के साथ ज्वॉइंट इंवेस्टमेंट और संभावित सहयोग को लेकर शुरुआती बातचीत के दौर में है। अडानी समूह कंपनी में सऊदी अरब के पब्लिक इंवेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) की हिस्सेदारी खरीद सकता है। खबर के मुताबिक सऊदी अरामको की हिस्सेदारी खरीदने के लिए भले अडानी ग्रुप को अभी करोड़ों डॉलर खर्च करने होंगे।

आने वाले समय ये डील संपत्तियों के हस्तांतरण में या अरामको या उसकी सब्सिडियरी साबिक जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी में बदल सकती है। ये साझेदारी रिन्यूएबल एनर्जी, क्रॉप न्यूट्रिएंट्स या केमिकल सेक्टर में हो सकती है।

  इतना ही नहीं इस डील में अडानी ग्रुप पीआईएफ को इंडिया के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करने के लिए कह सकती है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि बातचीत काफी शुरुआती चरण में है। इस बारे में अडानी ग्रुप, सऊदी अरामको और पीआईएफ ने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की है।

 अडानी ग्रुप के साथ ये डील सऊदी अरामको को भारत जैसे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एनर्जी कंज्यूमर्स से जोड़ सकती है। सऊदी अरामको ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 15 अरब डॉलर के निवेश को लेकर करीब 2 साल तक बातचीत की। लेकिन पिछले साल नवंबर में ये बातचीत टूट गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.