फ्यूचर समूह की कंप‎नियों की अप्रैल में होगी शेयरधारकों और लेनदारों की बैठक

Updated on 20-03-2022 07:44 PM

नई दिल्ली किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर समूह की सूचीबद्ध कंपनियों ने शेयर बाजारों को बताया कि वे रिलायंस रिटेल के साथ 24,713 करोड़ रुपए के सौदे को मंजूरी देने के लिए अपने संबंधित शेयरधारकों और लेनदारों की बैठक 20 और 21 अप्रैल को बुलाएंगी। फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड, फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड और फ्यूचर सप्लाई चेन सहित समूह की सूचीबद्ध कंपनियों ने शेयरधारकों और लेनदारों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली बैठकों की तारीखों और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में शेयर बाजारों को बताया।

इन कंपनियों ने बताया कि ये बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंस और अन्य ध्वनि-दृश्य माध्यमों के जरिए आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ द्वारा 28 फरवरी को पारित आदेश के मुताबिक शेयरधारकों की बैठक 20 अप्रैल 2022 को होगी और इसके अगले दिन 21 अप्रैल को लेनदारों की मंजूरी लेने के लिए बैठक होगी।

एनसीएलटी ने इस सौदे का विरोध करने वाली -कॉमर्स कंपनी अमेजन की अर्जी को भी ठुकरा दिया था। अमेजन इस सौदे को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ती रही है। रिलायंस के साथ अगस्त 2020 में हुए सौदे के तहत फ्यूचर समूह की 19 कंपनियों को एक साथ मिलाकर एक कंपनी बनाई जाएगी और फिर उसे रिलायंस रिटेल को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.