प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को

Updated on 16-02-2022 06:30 PM

कोरबा  नालसा नई दिल्ली एवं .. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 12 मार्च 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य  व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे।

 जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा बी.पी. वर्मा के द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों जिसमें 5 से 10 वर्ष से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता हेतु रखे जाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये ली गई। बैठक में राजीव कुमार, विशेष न्यायाधीश, एस्ट्रोसिटी एक्ट, कोरबा, कु. संघपुष्पा भतपहरी, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, श्रीनिवास तिवारी, अपर सत्र न्यायाधीश,(एफ.टी.सी.) कोरबा, श्रीमती वंदना वर्मा, मुख्य न्यायिक मजि. रूपनारायण पठारे, अति. मुख्य न्यायिक मजि. कोरबा, व्यवहार न्यायााधीश वर्ग-एक, बृजेश राय, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो, श्रीमती अंजली सिंह एवं श्रीमती शीतल, निकुंज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा शामिल हुए।

बीमा, फायनेस, बैंक एवं विद्युत कंपनी के अधिकारियों/अधिवक्तागण की बैठक में एस.के. सिन्हा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, ओरियण्टल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड कोरबा, राम पाण्डेय, .डी.एम. न्यू इंडिया के विधिक अधिकारी, श्रीमती अश्मिका तिवारी, अधिवक्ता एस.के. मोदी, आर.एन. राठौर, मानसिंह यादव, महेन्द्र चन्देल, सी.बी. राठौर, सुमन तिवारी, हारून सईद, राजेश्वर दीवान, राजेन्द्र साहू, रवि कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार साहू, अनिता चाको, बैंक की ओर से एल.डी.एम. के.के. लोगन, रविशंकर इत्यादि शामिल हुए।

        जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते है वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल  लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने बताया कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले मामले जिनमें कोर्ट फीस चस्पा है

उन प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से निराकरण होता है उक्त प्रकरणों में कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान है, साथ ही लोक अदालत में निराकरण होने वाले प्रकरणों में किसी भी न्यायालय में अपील स्वीकार्य नहीं होती। नेशनल लोक अदालत के बारे में अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा दूरभाष 07759-299134, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा दूरभाष नंबर 07815-250833, तालुका विधिक सेवा समिति पाली दूरभाष नंबर 07816-232037,तालुका विधिक सेवा समिति  करतला दूरभाष नंबर 07759-279833 पर संपर्क कर सकते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.