इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग पर मिल रही छूट

Updated on 19-03-2022 05:12 PM

नई दिल्ली इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी नहक मोटर्स की इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग पर भारी छूट मिल रही है। कंपनी की प्री-बुकिंग विंडो 30 मार्च तक खुली रहेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने अपनी आगामी नहक पी-14 हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि प्री-बुकिंग विंडो 30 मार्च तक सीमित अवधि के लिए खुली रहेगी। कंपनी इसी साल मई में बाइक की डिलीवरी शुरू करने की योजना बना रही है।

 नहक पी-14 की कीमत रुपए 2.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर रुपए11,000 की टोकन राशि पर बुक किया जा सकता है। कंपनी प्री बुकिंग अवधि के दौरान एमआरपी पर 10प्रतिशत की छूट भी दे रही है। प्री-बुकिंग की शुरुआत के बारे में बोलते हुए नहक ग्रुप के चेयरमैन प्रवत नाहक ने कहा, “ लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिक बाइक के ऑप्शन देना हमारी जिम्मेदारी है। हालांकि, स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक में अब तक स्पीड को नजरअंदाज किया जाता रहा है।

हम इसे एक उज्जवल और तेज भविष्य के लिए बदल रहे हैं। हम नाहक पी-14 के साथ इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में हाई स्पीड पेश कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसकी टॉप स्पीड 135 केएमपीएच है। बाइक लिथियम आयन बैटरी 72वी 60एएच से लैस है जिसे घर पर भी चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है। यह बाइक फास्ट चार्जिंग विकल्प के साथ भी उपलब्ध है जो केवल 30 मिनट में बैटरी को चार्ज कर देती है।

प्रवत नाहक ने आगे कहा, “हमने अपनी वेबसाइट के माध्यम से भारत की पहली हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक नहक पी-14 की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। कोई भी 11 हजार रुपये में इस शानदार इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग कर सकता है। हमने ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान भारत की पहली हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक,नहक पी-14 लॉन्च की थी और कोविड-19 के कारण विभिन्न सीमाओं के बावजूद, हम इसे लॉन्च करने जा रहे हैं। ” 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.