निगम ने फिर 05 दुकानों पर लगाया ताला

Updated on 16-02-2022 06:36 PM

कोरबा  कोरबा जिलान्तर्गत दुकान किराये की बकाया राशि संबंधित दुकानदारों द्वारा निगम कोष में जमा करने के परिणाम स्वरूप नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पुनः 05 दुकानों पर ताला लगाया गया, वहीं अब तक 68 दुकानों पर ताला निगम द्वारा लगाया जा चुका है। इसी प्रकार दुकान किराये की बकाया राशि के रूप में 68 लाख रूपये से अधिक की वसूली भी दुकानों में पहुंचकर निगम के राजस्व अमले के द्वारा की जा चुकी है। जिन दुकानों पर ताला लगाया गया है, उनसे संबंधित दुकानदारों को राजस्व अमले ने कड़ी हिदायत भी दी कि वे बकाया राशि जमा कराएं तभी उनके दुकानों का ताला खोला जाएगा। 

        नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में निर्मित दुकानों, भवनों आदि को लीज किराये पर आबंटित किया गया है। इन दुकान संचालकों द्वारा बरसों से किराये की राशि निगम कोष में जमा नहीं कराई जा रही थी, निगम द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उनके द्वारा बकाया राशि की अदायगी नहीं की गई तथा एक बड़ी राशि दुकान किराये के रूप में निगम को प्राप्त करनी शेष थी। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम के राजस्व अमले द्वारा दुकान किराये के बकायादारों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इन बकायादारों पर कार्यवाही करते हुए पुनः 05 दुकानों पर ताला लगाया गया, जिनमें सीतामणी काम्पलेक्स स्थित दुकान क्र-14, 15 तथा गीतांजलि भवन काम्पलेक्स स्थित दुकान क्र-03, 05, 08 आदि दुकानों में ताला बंदी की गई, वहीं अब तक निगम द्वारा 68 दुकानों में ताला लगाया जा चुका है, इसके साथ ही दुकान किराये की बकाया राशि के रूप में 68 लाख रूपये से अधिक की वसूली भी की गई है।

*बकाया राशि जमा करें, असुविधा से बचें-आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय

        कोरबा जिला नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के करदाताओं एवं दुकान भवन किराया के बकायादारों से कहा है कि वे बकाया कर एवं निगम को देय भवन, दुकान किराया की राशि समय पर निगम कोष जमा कराएं। उन्होने आगे कहा है कि करों से प्राप्त राशि के माध्यम से ही निगम द्वारा विभिन्न मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाती है तथा नगर विकास के कार्य किए जाते हैं, निगम को समय पर करों का भुगतान मिलने से नागरिक सुविधाएं नगर विकास के कार्य प्रभावित होते हैं, अतः समय पर करों एवं देयकों का भुगतान निगम कोष में करें तथा नगर विकास में अपना सहयोग दें। उन्होने कहा है कि निगम द्वारा राजस्व वसूली के संबंध में आगे भी निरंतर कार्यवाही की जाएगी, अतः कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचने हेतु बकाया कर एवं देयकों का भुगतान समय पर करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.